फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर उग्र हुए शिक्षा मित्र, काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन

Fri, 17 Jan 2014 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना टीईटी के समायोजन व अप्रशिक्षित वेतनमान 73 सौ दिए किए जाने की मांग को लेकर शिक्षा मित्रों ने विधानभवन के सामने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


वहीं लक्ष्मण मेला मैदान में दस दिनों से अनशन पर बैठे कई की तबियत बृहस्पतिवार को बिगड़ गई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार शासनादेश जारी करे तभी वे यहां से हटेंगे।

लक्ष्मण मेला मैदान में आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में जुटे शिक्षा मित्रों ने ठंड की परवाह न करते हुए सुबह से ही सरकार से अपनी नाराजगी जताते नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शाही व सचिव रीना सिंह के नेतृत्व में शिक्षा मित्र विधानभवन पर जमा हुए और काली पट्टी बांधकर प्रदेश की सपा सरकार का विरोध किया।
विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री विश्वनाथ सिंह कुशवाहा ने बताया कि शिक्षा मित्रों में से अब तक चार की हालत गंभीर हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें