फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बीपीएड डिग्री धारक भी हुए उग्र

Thu, 23 Jan 2014 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ओर राजधानी में बिना टीईटी के समायोजन व अप्रशिक्षित वेतनमान 73 सौ रुपये दिए जाने की मांग को लेकर शिक्षा मित्रों का 16वें दिन भी अनशन जारी रहा वहीं अब बीपीएड डिग्री धारकों ने भी सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


नौकरी की मांग को लेकर लक्ष्मण मेला स्थल पर डटे बीपीएड डिग्री धारकों ने बुधवार को भूख हड़ताल शुरू कर दी।
प्रशिक्षित बीपीएड संघर्ष मोर्चा उ.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश में 2008 के बाद एक भी नियुक्ति नहीं की गई। प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूलों में खेल शिक्षा की नई नीति लागू की जानी चाहिए।

साथ ही बीपीएड शिक्षक नियुक्ति का शासनादेश जारी हो। मौके पर धरना-प्रदर्शन की इजाजत न होने को लेकर इन प्रदर्शनकारियों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।

उधर शिक्षा मित्रों ने बुधवार को ही सपा नेता अशोक बाजपेयी का बटलर पैलेस स्थित आवास का घेराव किया और जमकर हंगामा किया।

हालांकि उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र शिक्षक कल्याण समिति ने बुधवार को नरही में बैठक कर समायोजन को लेकर चर्चा की।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि प्रमुख सचिव बेसिक ने आश्वासन दिया है कि समय से शिक्षा मित्रों का समायोजन किया जाएगा। संगठन के महामंत्री शिवशंकर राजभर ने भी शासन की तरफ से मिले आश्वासन पर संतोष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें