फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने 25 अधिकारियों को बनाया बंधक

Mon, 06 Jan 2014 12:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकर स्मारक में रविवार को यहां तैनात कर्मचारियों ने करीब आठ घंटे तक हंगामा किया और 25 अधिकारियों को बंधक बनाए रखा।
विज्ञापन


वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर हंगामा करने वाले कर्मियों ने स्मारक के मेन गेट पर ताले जड़ दिए। विरोध पर अभद्रता व मारपीट की कोशिश की।

बंधक बने अधिकारियों ने गोमती नगर पुलिस और पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना दी, मगर समय से कोई नहीं पहुंचा।

शाम सात बजे पुलिस पहुंची व ताला खुलवा अधिकारियों को निकलवाया। पुलिस के आने के बाद कर्मचारी भी शांत हो गए। इससे स्मारक आए दर्शकों भी परेशान हुए।
मालूम हो कि वेतन में देरी के चलते दो दिन पहले स्मारक कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद इनका वेतन जारी भी कर दिया गया।

स्मारक की जनसंपर्क अधिकारी भावना ने बताया कि वेतन विसंगति दूर करने की मांग शासन स्तर पर पूरी होगी। ऐसे में स्मारक प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के साथ अभद्रता और उनको बंधक बनाना गलत है।

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के हंगामा प्रदर्शन और गेट पर ताला डालने की जानकारी क्षेत्रीय पुलिस व पुलिस कंट्रोल रूम पर दी गई उसके बाद भी समय से पुलिस नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते कर्मचारियों ने अभद्रता की और मारपीट का प्रयास किया। स्मारक कर्मचारी नेता हरिहर प्रसाद ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी प्रदर्शन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने किसी से अभद्रता नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें