लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर सैकड़ों छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्र अधिकार पद यात्रा निकालकर विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय में जल्द से जल्द चुनाव करवाने की मांग की।
बड़ी संख्या में प्रदर्शन कर रहे छात्र लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक पर इकट्ठा हुए और नारेबाजी की। विद्यार्थियों का कहना है कि चुनाव न होने से छात्र राजनीति करने वाले नेताओं का भविष्य संकट में है। 2006 के बाद से विश्वविद्यालय में कोई चुनाव नहीं हुए। हमारी मांग है कि फिर से छात्रसंघ चुनाव बहाल किए जाएं।
प्रदर्शन में लखनऊ विश्वविद्यालय व इससे संबंधित महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। वहीं, किसी उपद्रव से निपटने के लिए पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।