माल। सड़क हादसे में घायल माल के अकबरपुर गांव निवासी सुनीता (38) की बुधवार देर रात मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने बृहस्पतिवार को ससुराल की जमीन में सुनीता के बेटे को हिस्सा दिलाने की मांग करते हुए डेढ़ घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
सुनीता के भाई चंद्रपाल ने माल पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि साजिश के तहत उनकी बहन का सड़क हादसा कराया गया था। सुनीता को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने सैदापुर चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सुनीता के बेटे प्रांशु (14) को पैतृक जमीन में हिस्सा दिलाने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ससुराल पक्ष से बात की। जमीन में हिस्सा दिलाने के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। प्रदर्शन के कारण डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई, जिसे पुलिस ने किसी तरह निकलवाया।
इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि सुनीता का ससुराल पक्ष से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। चंद्रपाल के अनुसार, सुनीता के पति राजकुमार चार वर्ष पहले लापता हो गए थे। इसके बाद सुनीता के ससुर गोकरन ने अपनी पूरी जमीन बड़े बेटे संतलाल के नाम कर दी थी। 29 मई को सुनीता अपनी मौसी के घर बख्शी का तालाब क्षेत्र के रुदही गांव जा रही थीं। भोलापुरवा के पास बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।
सुनीता की फाइल फोटो।
सुनीता की फाइल फोटो।
सुनीता की फाइल फोटो।
सुनीता की फाइल फोटो।