फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 13वें दिन भी धरना जारी, एक और छात्र की तबीयत बिगड़ी

विज्ञापन
13वें दिन धरने के दौरान छात्रों के समर्थन में पहुंचे पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ. नीरज जैन।
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रावास आवंटन में पारदर्शिता की मांग के समर्थन में विद्यार्थियों का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को 13वें दिन भी जारी रहा। पूर्व लूटा अध्यक्ष और छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष व महामंत्री डॉ. नीरज जैन ने धरनारत छात्रों को समर्थन दिया। वहीं, छात्रों ने मानवाधिकार आयोग को पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन

डॉ. जैन ने छात्र नेता रिशेंद्र प्रताप सिंह से चीफ प्रोवोस्ट को पत्र लिखकर मुलाकात का समय मांगने के लिए कहा है। उनके नेतृत्व में छात्रों का प्रतिनिधिमंडल चीफ प्रोवोस्ट से मिलकर समस्या का समाधान तलाशेगा। छात्रों की मांग है कि छात्रावास आवंटन की पूरी सूची और रिक्त सीटों का ब्योरा सार्वजनिक किया जाए।
मंगलवार को धरनास्थल पर छात्र यथार्थ सिंह की तेज बुखार के कारण तबीयत बिगड़ गई। उसे बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया। इससे पहले छात्र प्रांजल उपाध्याय को भी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से धरनास्थल पर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें