लखनऊ। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) पद के लिए चयनितों का धरना दूसरे दिन शुक्रवार को जारी रहा। अभ्यर्थियों ने कहा, उनका परिणाम 28 जून 2023 को आ चुका है। 17 से 24 जुलाई 2023 के बीच प्रमाणपत्रों का सत्यापन भी करवाया जा चुका है। तीन से 27 दिसंबर 2024 तक उन्हें विद्यालय आवंटन भी कर दिया गया, लेकिन अब तक नियुक्ति पत्र जारी न करके उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में उमेश यादव, राकेश चंद्र, विंदू मौर्या, शिखा, स्नेहलता, संजय पाठक व अन्य थे।