फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : धरना स्थल पर अभ्यर्थियों ने मनाई दीपावली, 68500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का 69वें दिन भी आंदोलन जारी

Sun, 08 Nov 2026 11:00 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

धरने का नेतृत्व कर रहे तूफान सिंह ने बताया कि 68500 शिक्षक भर्ती आरक्षण विसंगति मामले में अभ्यर्थी 69 दिनों से लगातार धरना दे रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्रियों, विभागीय मंत्री और संबंधित अधिकारियों के समक्ष कई बार अपनी बात रख चुके हैं।
विज्ञापन
धरना स्थल पर अभ्यर्थियों ने मनाई दीपावली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

68500 सहायक अध्यापक भर्ती में आरक्षण विसंगति के विरोध में ईको गार्डन में अनवरत धरना दे रहे अभ्यर्थियों ने दीपावली पर्व अपने घर-परिवार से दूर धरना स्थल पर मनाया। न्याय की मांग को लेकर आंदोलनरत अभ्यर्थियों ने धरना स्थल पर दीप जलाकर और रंगोली बनाकर त्योहार मनाया।

विज्ञापन


धरने का नेतृत्व कर रहे तूफान सिंह ने बताया कि 68500 शिक्षक भर्ती आरक्षण विसंगति मामले में अभ्यर्थी 69 दिनों से लगातार धरना दे रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्रियों, विभागीय मंत्री और संबंधित अधिकारियों के समक्ष कई बार अपनी बात रख चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने अपने आदेश में ओबीसी वर्ग को आरक्षित श्रेणी का लाभ देते हुए परिणाम संशोधित करने और नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की बात कही है, लेकिन अभी तक अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिला है।

तूफान सिंह ने कहा कि दीपावली खुशियों और परिवार के साथ मनाने का त्योहार है, लेकिन न्याय की उम्मीद में बैठे अभ्यर्थियों को अपना त्योहार भी धरना स्थल पर मनाना पड़ रहा है। जब तक आरक्षण विसंगति का समाधान कर अभ्यर्थियों को न्याय और नियुक्ति नहीं मिल जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


आशुतोष वर्मा ने कहा कि विभागीय बैठकों में आरक्षण संबंधी विसंगतियों पर स्थिति स्पष्ट होने के बावजूद अब तक समाधान नहीं हुआ है। सरकार को अभ्यर्थियों की मांगों पर तत्काल निर्णय लेना चाहिए।

अभ्यर्थी रंजना जायसवाल ने कहा कि महिलाएं भी अपने परिवार से दूर धरने पर बैठने को मजबूर हैं। सरकार को अब तक इस मामले में न्याय कर देना चाहिए था।
धरने में नवीन चौधरी, आरती पटेल, मनोज कुमार, सुनील कुमार, हरजीत, घनश्याम, अनुराग पाल, ओंकार विश्वकर्मा, नसीम, तारिक, अमित, उत्कर्ष पटेल, घनश्याम, अनश आदि अभ्यर्थी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें