लखनऊ। जन समस्याओं के निस्तारण के लिए राष्ट्रवादी पार्टी ने बुधवार को स्वास्थ्य भवन चौराहे से जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।
पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र भारत ने बताया कि राजाजीपुरम में पारा रोड स्थित राम विहार कॉलोनी और इंदिरानगर के फरीदीनगर में बड़ी आबादी पीने के पानी को तरस रही है। उन्होंने नगर निगम से पानी की टंकी की व्यवस्था कराने की मांग की। यह भी बताया कि शहीद पथ के पास डिप्टीगंज से लेकर विजय नगर चौराहे तक एक किमी में सड़क व नाली का काम एक वर्ष से अधूरा है। जहां काम चल भी रहा है तो उसकी गति धीमी है। इससे जाम लगा रहता है। इसके अलावा कानपुर रोड मवैया में नाले के ऊपर से गुजर रहा पेड़ कभी भी गिर सकता है। मौके पर महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति भारत, सुमन सौरभ, सैरभ सिंह, छोटेलाल सिंह आदि थे।