चिनहट। महापौर सुषमा खर्कवाल के आवास की नेम प्लेट पर कालिख पोतने के विरोध में चिनहट प्रथम क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पूर्व पार्षद स्नेह लता राय के नेतृत्व में संगीता तिवारी, आशा, गीता, मोहसिना बानो, किरण, ज्योति, बबली, खुशबू देवी, स्मृति रावत, हेमलता, सुशीला, शिवदुलारी, मीरा सोनी निगम समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने नारेबाजी कर कोतवाली पहुंचकर इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।