जंगल में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।
मलिहाबाद। क्षेत्र के बंशीगढ़ी के निकट जंगल में बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने जंगल के लगभग तीन बीघे हिस्से को चपेट में ले लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कसमंडी चौकी प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि आग लगने का कारण नहीं पता चल सका। आग पर नियंत्रण पा लिया गया है।