लखनऊ। फिटनेस सेंटर का निजीकरण करने और मोटर अधिनियम 2020 के विरोध में सोमवार को विधानभवन का घेराव करने जा रहे डाला व हल्के भार वाहन चालकों को पुलिस ने बापू भवन के पास रोक लिया। नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारियों को बस में बैठाकर ईको गार्डन रवाना किया गया।
उत्तर प्रदेश ऑटो लोडर संयुक्त कल्याण समिति 16 से 20 दिसंबर तक ईको गार्डन में धरना दे रहा था। इसके बावजूद मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय नही मिला, तो नाराज समिति अध्यक्ष राजीव जायसवाल की अगुवाई में वाहन चालक विधानभवन का घेराव करने पहुंचे थे। राजीव जायसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने फिटनेस सेंटर का निजीकरण कर आर्थिक बोझ लाद दिया है। पहले फिटनेस शुल्क 1,500 से 2,000 रुपये लगता था, लेकिन अब वही 8,000 से 10,000 रुपये आ रहा है।
प्रदर्शन करते लोग।
प्रदर्शन करते लोग।