नीट पेपर लीक मामले के खिलाफ प्रदर्शन
लखनऊ। नीट पेपर लीक मामले के विरोध में बृहस्पतिवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक पर छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया, जिसमें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को भंग करने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई। प्रदर्शन में विभिन्न छात्र संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए। आरोप लगाया कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता नहीं है और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर न्यायिक जांच व प्रभावितों को मुआवजे की मांग की। प्रदर्शन के बारे में छात्र संगठन आइसा की अध्यक्ष शांतम निधि ने बताया कि प्रदर्शन में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), नेशनल स्टूडेंट्स यूथ फेडरेशन (एनएसवाईएफ), भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन (बीएएसएफ) और भगत सिंह छात्र मोर्चा कार्यकर्ता और छात्र शामिल रहे।
नीट पेपर लीक मामले के खिलाफ प्रदर्शन