अवैध प्लाटिंग ढहाने गई एलडीए टीम का विरोध
बख्शी का तालाब। बीकेटी के विश्रामपुर और भौली गांव में मंगलवार दोपहर एलडीए की टीम अवैध प्लाॅटिंग पर कार्रवाई करने पहुंची। टीम विश्रामपुर में ध्वस्तीकरण के बाद जब भौली पहुंची तो वहां प्लाॅट मालिक अमित सिंह व ग्रामीण टीम से भिड़ गए। प्लाॅट मालिक ने बिना किसी नोटिस के कार्रवाई करने का आरोप लगाया। वहीं, विरोध और हंगामा देखकर टीम शिकायत लेकर बीकेटी थाने जा पहुंची। इसी बीच सूचना पर विधायक योगेश शुक्ला भी बीकेटी थाने पहुंच गए और एलडीए की टीम और अवैध प्लाॅटिंग करने वाले अमित के बीच समझौता करवा दिया।
अवैध प्लाटिंग ढहाने गई एलडीए टीम का विरोध