फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एलडीए के खिलाफ प्रदर्शन, लापरवाही का आरोप लगाया

Mon, 02 Feb 2026 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
एलडीए के खिलाफ प्रदर्शन, लापरवाही का आरोप लगाया
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम स्थित किसान कमेटी हॉल में पानी की टंकी के अंदर मरा हुआ जानवर मिलने से नाराज भारतीय किसान यूनियन (राजू गुप्ता गुट) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को एलडीए के अधिकारियों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया और लापरवाही का आरोप लगाया। किसानों का कहना था कि कमेटी हॉल परिसर की साफ-सफाई और रखरखाव को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन संबंधित विभाग ने ध्यान नहीं दिया। पानी की टंकी में मरा जानवर मिलने से संक्रमण फैलने का खतरा भी जताया। सूचना पर मौके पर पहुंचे एलडीए के सहायक अभियंता (एई) विनीत शर्मा ने किसानों से वार्ता की। उन्होंने नई पानी की टंकी लगवाने सहित अन्य समस्याओं का समाधान एक सप्ताह के भीतर कराने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। प्रदर्शन के दौरान संगठन के जिला सचिव मोनू यादव, सियाराम, छोटेलाल प्रधान, रमेश यादव समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें