लखनऊ। डीजल-पेट्रोल के दामों में बार-बार हो रही बढ़ोतरी से परेशान ट्रांसपोर्टरों ने मंगलवार को ट्रांसपोर्टनगर में विरोध-प्रदर्शन किया। लखनऊ गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के महामंत्री पंकज शुक्ला ने बताया कि सरकार परिवहन कारोबारियों का जीना दूभर बना रही है।्र
भारी भरकम ऑनलाइन चालानों, वाहन बीमा की बढ़ती दरों और अनावश्यक नियमों से ट्रांसपोर्टर पहले से ही परेशान हैं। अब हर दिन बढ़ रहे डीजल के दाम से नुकसान हो रहा है। रोज-रोज रेट बढ़ाने की बातचीत या वृद्धि सुनिश्चित करने में हमें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को यह चाहिए कि जो भी दाम बढ़ाने हैं, वह एक बार में ही बढ़ा दे। महामंत्री पंकज शुक्ला, मीडिया प्रभारी जयभान सिंह, प्रवेश पांडेय, हरिहर सिंह, जोगिंदर राय, वीरेंद्र सिंह, अभय बाजपेई, अश्विनी तिवारी, पप्पू सिंह, जीतेंद्र मौर्या आदि मौजूद रहे। (संवाद)
पुतला जलाते ट्रांसपोर्टर।