फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हुसैनाबाद ट्रस्ट की जमीन सड़क में शामिल करने के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
मौलाना कल्बे जव्वाद ने किया प्रदर्शन।
विज्ञापन
लखनऊ। हुसैनाबाद ट्रस्ट में जारी भ्रष्टाचार और वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जों के खिलाफ शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद आसिफी इमामबाड़े में प्रदर्शन किया गया। मौलाना कल्बे जवाद नकवी की अगुवाई में नमाजियों ने बड़े इमामबाड़े से नींबू पार्क स्थित पुरानी फूल मंडी तक पैदल मार्च भी किया।
विज्ञापन


मौलाना जवाद ने ट्रस्ट की जमीन को सड़क में शामिल करने का विरोध किया। कहा कि जब तक सड़क का निर्माण बंद नहीं होगा, जिला प्रशासन से बातचीत नहीं करेंगे। वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। मौलाना ने 28 सितंबर को अंजुमनों की बैठक के बाद बड़े आंदोलन का एलान करने की बात कही। उन्होंने बताया कि सुबह जिलाधिकारी की ओर से बातचीत के लिए एडीएम और अन्य अधिकारी आए थे, मगर ट्रस्ट में जारी भ्रष्टाचार पर लगाम लगने तक बातचीत से उन्होंने इन्कार कर दिया।
मौलाना ने कहा कि जिलाधिकारी की ओर से ट्रस्ट की जमीन को बिना मुआवजे के सड़क में शामिल करना गलत है। उन्होंने तर्क दिया कि जिलाधिकारी ट्रस्ट के मालिक नहीं, बल्कि केयरटेकर हैं, और उन्हें अपनी मर्जी से जमीन देने का कोई अधिकार नहीं है। मौलाना ने कहा कि यदि नेक कार्य के लिए जमीन की आवश्यकता है, तो सरकारी जमीनें आवंटित किए जाएं।
विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि हुसैनाबाद ट्रस्ट की जमीन पर सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से लगातार नए निर्माण हो रहे हैं। ट्रस्ट की आमदनी का कोई हिसाब नहीं है। ट्रस्ट शिया समुदाय का है, लेकिन दुर्भाग्य है कि इससे होने वाली आय से शियाओं की भलाई के लिए कोई काम नहीं होता। ट्रस्ट की डीड के मुताबिक न तो छात्रों को स्कॉलरशिप मिलती है, न गरीबों की मदद होती है।
प्रदर्शन में मौलाना सरताज हैदर, मौलाना रजा हुसैन रिजवी, मौलाना शबाहत हुसैन, मौलाना फिरोज हुसैन, मौलाना तसनीम मेहंदी, मौलाना तफसीर हुसैन, मौलाना आदिल फराज, मौलाना नजर अब्बास जैदी मुख्य रूप से शामिल हुए।

मौलाना कल्बे जव्वाद ने किया प्रदर्शन।

मौलाना कल्बे जव्वाद ने किया प्रदर्शन।

मौलाना कल्बे जव्वाद ने किया प्रदर्शन।

मौलाना कल्बे जव्वाद ने किया प्रदर्शन।

मौलाना कल्बे जव्वाद ने किया प्रदर्शन।

मौलाना कल्बे जव्वाद ने किया प्रदर्शन।

मौलाना कल्बे जव्वाद ने किया प्रदर्शन।

मौलाना कल्बे जव्वाद ने किया प्रदर्शन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें