फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मल्हिया पासी का स्मृति गेट उखाड़े जाने पर प्रदर्शन

Thu, 23 Apr 2026 02:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मोहान तिराहे पर धरना प्रदर्शन करते पासी समाज के लोग। 
विज्ञापन
मलिहाबाद। मोहान तिराहे पर लगा महाराजा मल्हिया पासी स्मृति द्वार मंगलवार देर रात उखाड़े जाने से नाराज पासी समाज के लोगों ने बुधवार सुबह 11 बजे मोहान तिराहे को बंद करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे गेट दुबारा लगाने पर अड़े रहे। वहां पहुंचे पूर्व मंत्री कौशल किशोर ने प्रशासन से बात कर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। साथ ही पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मोहान तिराहे पर कस्बे के अंदर जाने वाले मार्ग पर विधायक जयदेवी कौशल ने अपनी निधि से लगभग एक सप्ताह पूर्व मल्हिया पासी स्मृति द्वार लगाया था। इस स्मृति द्वार लगने के बाद से ही क्षेत्र में विवाद उत्पन्न हो गया था। सोशल मीडिया पर अन्य जाति के लोग स्मृति द्वार का विरोध कर रहे थे। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि जानकारी हुई है किसी अन्य जाति के लोगों ने इसे नहीं हटाया है। जिस कंपनी के ठेकेदार ने उसे लगाया था, उसी ने देर रात हटाया है। विवाद को देखते हुए हुए ठेकेदार से बात कर स्मृति द्वार वापस मंगाया गया है। यह पता किया जा रहा है कि ठेकेदार ने किसके कहने पर इसे हटाया है।
घटना के विरोध में लाखन पासी, वीरांगना ऊदा देवी पासी बहुजन, पब्लिक अधिकार सोशलिस्ट पार्टी, सुहेलदेव आर्मी, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) सहित कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सात घंटे मोहान तिराहा जाम रखा। शाम लगभग छह बजे स्मृति द्वार का बैनर आने और जल्द फिर से बेहतर तरीके से लगाने के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।

मोहान तिराहे पर धरना प्रदर्शन करते पासी समाज के लोग। 

मोहान तिराहे पर धरना प्रदर्शन करते पासी समाज के लोग। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें