फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रीपेड मीटर के पोस्टपेड होने में देरी के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते व्यापारी।
विज्ञापन
लखनऊ। प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में बदलने में हो रही देरी के विरोध में शनिवार दोपहर निशातगंज के करामत मार्केट में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्मार्ट मीटर को हटाकर पुराने इलेक्ट्राॅनिक्स मीटर लगाने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन

सर्व समाज व्यापार मंडल की ओर से हुए प्रदर्शन के दौरान मीडिया संयोजक फरहान अहमद ने बताया कि सरकार ने प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड करने का आदेश दिया, मगर अभी उपभोक्ताओं की इसकी सुविधा नहीं मिली है। मार्केट के अन्य व्यापारियों ने कहा कि छोटी सी दुकान का 1500 से 2000 रुपये का बिल 3000 से 4500 रुपये का हो चुका है। बिल का भुगतान करने पर भी चार-चार घंटे तक बिजली चालू नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें