फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हाउस टैक्स में यूजर चार्ज जोड़ने का विरोध, निकाला मार्च

विज्ञापन
मार्च निकालते लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम ने नए प्रावधान के तहत हाउस टैक्स के हिसाब से यूजर चार्ज निर्धारित करने और उसकी वसूली की व्यवस्था की है। ऐसे में कूड़ा गाडी आए या न आए, निवासियों को वार्षिक यूजर चार्ज हाउस टैक्स के साथ देना ही पड़ेगा। नगर निगम की इस नई व्यवस्था के खिलाफ फैजुल्लागंज में रविवार को लोगों ने पैदल मार्च निकाला।
विज्ञापन


मार्च घैला रोड स्थित महावीर लॉन के सामने से परागी मंदिर तक निकला। नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता बाल महिला सेवा संगठन की अध्यक्ष ममता त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कहा कि सुविधाओं के नाम पर नगर निगम भवन स्वामियों को ठग रहा है। यूजर चार्ज पूरी तरह से जबरन वसूला जाने वाला टैक्स है। प्रदर्शन में शामिल वरिष्ठ नागरिक राकेश पांडेय ने बताया कि कूड़ा गाडी तीन से चार दिन के अंतराल पर आती है। इसके बावजूद यूजर चार्ज वसूली के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें