फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.62 करोड़ बढ़ गई कौशल किशोर की संपत्ति

Wed, 17 Apr 2019 01:34 AM IST
sahaj sahaj न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
kaushal kishore - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पांच साल तक मोहनलालगंज सीट से सांसद रहने के दौरान कौशल किशोर व उनकी पत्नी की चल-अचल संपत्ति में 3.62 करोड़ की बढ़ोतरी हुई। पांच साल पहले अप्रैल 2014 में नामांकन दाखिल करते समय कौशल किशोर द्वारा अपनी व पत्नी के पास 11.71 लाख की चल संपत्ति के बतौर नगदी, बैंक जमा, निवेश वाहन व गहने बताए गए थे।
विज्ञापन

  मंगलवार को नामांकन दाखिल करते हुए कौशल किशोर ने अपनी व पत्नी की चल संपत्ति के बतौर 63.39 लाख की राशि दर्शाई है। इसमें उनके पास चल संपत्ति के बतौर 37.97 लाख और मलिहाबाद से विधायक पत्नी के पास 37.13 लाख की चल संपत्ति दर्शाई गई है। इसमें एक स्कार्पियो व एक इनोवा क्रिस्टा सहित पत्नी के पास 2.45 लाख के गहने व 22 हजार मूल्य की चांदी भी शामिल है। जबकि अचल संपत्ति के बतौर कौशल किशोर ने इस बार अपने व पत्नी के स्वामित्व वाली घोषित भू संपत्ति की कीमत 4.79 करोड़ दर्शाई है। इसमें कौशल के स्वामित्व में 3.59 करोड़ और पत्नी के स्वामित्व में 1.20 करोड़ की भू संपत्ति के बतौर जमीन, कृषि भूमि व भवन शामिल हैं। जबकि पांच साल पहले घोषित शपथपत्र में कौशल किशोर ने अपनी अचल संपत्ति की कीमत 1.80 करोड़ बताई थी। इस तरह पांच साल में उनकी अचल संपत्ति में 2.99 करोड़ का बड़ा इजाफा हुआ।
मोहनलालगंज से सांसद रहे कौशल किशोर के खिलाफ धारा 171च आईपीसी, धारा 188 आईपीसी के तहत दो वाद कोर्ट में विचाराधीन चल रहे हैं। किसी भी मामले में उन्हें दोषसिद्ध नहीं माना गया है। कौशल किशोर ने इंटर तक पढ़ाई पूरी की है जबकि स्नातक की पढ़ाई बीच में ही अधूरी छोड़ दी।
विज्ञापन


छठे दिन हुए  12 नामांकन
नामांकन के छठे दिन लखनऊ संसदीय सीट से राजनाथ सहित सात और मोहनलालगंज से कौशल किशोर सहित पांच प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया। लखनऊ से पर्चा दाखिल करने वाले अन्य प्रत्याशियों में सर्वेश कुमार गुप्ता (निर्दलीय), वेद प्रकाश (बहुजन बल), श्रीराम शर्मा (निर्दलीय), नासिर अली (भारत प्रभात पार्टी), राम सुंदर भूषण (पच्चासी परिवर्तन पार्टी) और जमीदार सिंह यादव (निर्दलीय) शामिल रहे। मोहनलालगंज सीट से नामांकन करने वालों में बीएल दोहरे (बहुजन मुक्ति पार्टी), चंद्रभान (भारतीय रिपब्लिक दल), कुलदीप सत्य (बहुमत पार्टी) और सीताराम (आवामी समता पार्टी) शामिल रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें