फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर अपराधी जान मोहम्मद की 13 लाख की संपत्ति जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय के निर्देश पर ठाकुरगंज पुलिस ने अपराधी जान मोहम्मद की 13.85 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। एसीपी चौक आईपी सिंह के मुताबिक, मूलरूप से हरदोई के संडीला स्थित सुंदरपुर निवासी जान मोहम्मद उर्फ पलटू ठाकुरगंज के विशाल सिटी में रहता है। वह गिरोह चलाता है। उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन

जान मोहम्मद के खिलाफ कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें हत्या, हत्या के प्रयास, साजिश रचने, लूट के मुकदमे शामिल हैं। जब्त संपत्ति में 13.85 लाख का आवासीय प्लॉट और एक बाइक शामिल है। उसने मई 2019 में सैफू के पिता की पप्पू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसे जुलाई 2019 में हरदोई जेल से पुलिस ने रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त असहला बरामद कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें