फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला ने खत्म की आशियाने की तलाश

Sun, 29 Mar 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आशियाने की तलाश में इधर-उधर भटक कर हार चुके लोगों के लिए सबसे खास अमर उजाला प्रापर्टी एक्सपो का आगाज शनिवार को हुसैनगंज स्थित होटल गोल्डन ट्यूलिप में हुआ।
विज्ञापन


यहां करीब एक दर्जन नामीगिरामी हाउसिंग कंपनियों ने अपने नये प्रोजेक्ट से लोगों को दो-चार कराया। शहर के लोगों में अच्छे हाउसिंग ऑप्शन तलाशने की होड़ किस कदर मची हुई है, इसका अंदाजा यहां उमड़ी भीड़ से लगाया जा सकता है।

एक्सपो का आखिरी दिन रविवार है। उस दिन कंपनियों ने प्रापर्टी की बुकिंग पर एक से बढ़ कर एक आकर्षक ऑफर देने की घोषणा की है। ऐसे में रविवार की छुट्टी पर इस प्रापर्टी एक्सपो में आना लोगों के लिए एक खासा मौका होगा।
विज्ञापन


अमर उजाला प्रॉपर्टी एक्सपो शनिवार दोपहर 12 बजे से, हुसैनगंज स्थित होटल गोल्डन ट्यूलिप में शुरू हो गया। दो दिवसीय प्रॉपर्टी एक्सपो का उद्घाटन प्रमुख सचिव, सूचना और जनसम्पर्क नवनीत सहगल ने किया।
Trending Videos
विज्ञापन

सम्पत्ति से जुड़ी सभी जानकारियां दी जा रही हैं

अमर उजाला के इस दो दिवसीय प्रॉपर्टी एक्सपो में सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक संपत्ति से जुड़ी सभी जानकारियां दी जा रही है। अंसल एपीआई के सहयोग से आयोजित हो रहे इस एक्सपो में रीयल एस्टेट से जुड़े कई नामचीन ग्रुप का प्रतिनिधित्व होगा।

ऑन स्पॉट बुकिंग कराने पर विशेष छूट भी मिलेगी। इसके साथ ही टैब सहित कई आकर्षक उपहारों को हासिल करने का मौका भी मिल रहा है।

इस एक्सपो में वेल्थ मंत्रा, निलांस ग्रुप,  इन्फनिटी वर्ल्ड, रेज बिल्ड कॉन, गृह वाटिका, प्रॉपलारिटी ग्रुप, अर्थ इन्फ्रा, गोल्डेन ब्रिक, रिशिता डेवलपर्स और वसुंधरा ग्रुप ने अपने अपने प्रोजेक्ट की जानकारी दी। विभिन्न हाइटेक, इंटीग्रेटेड टाउनशिप के अलावा कई अनूठी परियोजनाओं ने लोगों को बेहतर विकल्प दिए।

लखनऊ शहर में हर ओर कहां अच्छा और किफायती फ्लैट या प्लाट आप ले सकते हैं, इसकी जानकारी लोगों को यहां पूरा दिन मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें