फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रॉपर्टी डीलर की कार, डेढ़ लाख रुपये लूट ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में शनिवार दोपहर दो कारों में टक्कर के बाद हुए विवाद में बदमाश अंसल निवासी प्रॉपर्टी डीलर अखंड प्रताप सिंह पर हमला कर उनकी कार, डेढ़ लाख रुपये व कीमती सामान लूट ले गए। खून से लथपथ पीड़ित को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत में सुधार होने पर पीड़ित ने रविवार शाम थाने पहुंचकर शिकायत की। रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस महिला व दो अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव के मुताबिक अंसल के सेक्टर-ई स्थित विला नंबर 10 निवासी अखंड दोपहर तीन बजे विभूति खंड से सुल्तानपुर रोड की ओर जा रहे थे। डायल 112 के सामने उनके सामने चल रही कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे अखंड की कार पीछे से टकरा गई। आरोप है कि सामने वाली कार से तीन-चार लोग उतरे और डंडे से उनके सिर पर वार कर दिया। फिर आरोपी पीड़ित की कार ले गए। उसमें लैपटॉप, बैग व डेढ़ लाख रुपये रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें