फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पांच बीघा खरीदी और 15 पर कर दी प्राॅपर्टी डीलरों ने प्लाटिंग

विज्ञापन
अवैध निर्माण गिराती जेसीबी।
विज्ञापन
लखनऊ। हैवतमऊ-मवैया गांव में प्राॅपर्टी डीलरों ने पांच बीघा जमीन खरीदी और 15 बीघा पर प्लाटिंग कर उसे बेचना शुरू कर दिया। नगर निगम व सरोजनीनगर तहसील की टीम ने करीब 13 बीघा सरकारी जमीन को कब्जे से मुक्त कराया। टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा। जमीन की कीमत करीब 30 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

नगर निगम के नायब तहसीलदार नीरज कटियार ने बताया कि रायबरेली रोड पर हैवतमऊ मवैया गांव में नगर निगम की सरकारी जमीन के पास ही बिल्डरों ने पांच बीघा जमीन खरीदी और सरकारी जमीन पर भी कब्जा कर प्लाटिंग करना शुरू कर दिया। शिकायत के बाद सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में निर्माण तोड़े गए। विरोध करने पहुंचे प्राॅपर्टी डीलरों से कागज मांगे गए, लेकिन वे नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें