फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ पुलिस के सामने प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, ठोड़ी पर गोली लगते ही चीखते हुए गिरा

Sun, 29 Dec 2019 11:52 AM IST
शाहरुख खान माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ के पीजीआई इलाके की अवध विहार कॉलोनी में शनिवार देर रात पुलिस के सामने ही प्रॉपर्टी डीलर प्रह्लाद पटेल (44) को गोली से उड़ा दिया गया। प्रह्लाद की इलाके के ही गुड्डू से रंजिश चल रही थी। शनिवार को दोनों के बीच झगड़ा व मारपीट हुई जिसमें प्रह्लाद घायल हो गया। 
विज्ञापन


सूचना पाकर आई पुलिस उपचार के लिए उसे अस्पताल ले गई लेकिन वह आधे रास्ते से ही लौट आया। प्रह्लाद को वापस आते देख आरोपी भड़क उठे और उसे गोली मार दी। खून से लथपथ प्रह्लाद को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी उत्तरी अमित कुमार का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

प्रह्लाद अवध विहार कॉलोनी के सेक्टर आठ में रहता था। एएसपी उत्तरी ने बताया कि उसकी गुड्डू से रंजिश थी। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा व मारपीट होती रहती थी। शनिवार रात भी मामूली बात को लेकर दोनों आपस में भिड़ गए। गुड्डू, उसके बेटे आदर्श और सत्यम ने मिलकर प्रहलाद की लात-घूसों व लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। 
विज्ञापन


बीच-बचाव करने आए उसके परिवारीजनों को भी पीटा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस प्रहलाद को अस्पताल ले गई। हालांकि, वह अस्पताल जाने के बजाय रास्ते से ही लौट आया। उसके वापस आने से भड़के गुड्डू व अन्य लोग भड़क गए। गुड्डू के बेटे आदर्श ने असलहा निकालकर उस पर गोली चला दी।
विज्ञापन

ठोड़ी पर गोली लगते ही चीखते हुए गिर पड़ा

गोली प्रह्लाद की ठोड़ी पर लगी और वह चीखते हुए जमीन पर गिर पड़ा। उधर, आरोपी मौके से भाग निकले। सारा घटनाक्रम पुलिस के सामने हुआ और कोई कुछ नहीं कर सका। लहूलुहान प्रहलाद को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। एएसपी का कहना है कि पुलिस टीम आरोपियों की तलाश कर रही है। 

पुलिस के मुताबिक प्रह्लाद की पत्नी अधिवक्ता है। झगड़े के वक्त वह कहां थीं? इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस यह भी पता नहीं लगा सकी है कि आरोपियों ने लाइसेंसी असलहे से गोली चलाई या नहीं।

घर पर अकेले बेटे को लेने के लिए लौटा था प्रॉपर्टी डीलर
प्रहलाद की हत्या की खबर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मारपीट में घायल प्रह्लाद को पुलिस अस्पताल ले गई तो उसका बेटा घर पर अकेला था। रास्ते में उसे बेटे का ख्याल आया और वह उसे लेने के लिए लौटा। 

इसी दौरान आरोपियों से उसका आमना-सामना हो गया और उन्होंने फिर से उसकी पिटाई की। उस वक्त पुलिस प्रह्लाद के साथ ही मौजूद थी लेकिन किसी ने आरोपियों को रोकने की हिम्मत नहीं जुटाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें