गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मंगलवार शाम ड्रीम वैली स्थित इंदिरा नहर में नहाते समय कटरा बक्कास निवासी प्रॉपर्टी डीलर शादाब (23) डूब गया। फिलहाल उनका पता नहीं चल सका है।
गोसाईंगंज के अमेठी निवासी शादाब के पिता अब्दुल हमीद की 18 साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद मां सायरा बानो शादाब को लेकर उनके फूफा नूर मोहम्मद के घर सुशांत गोल्फ सिटी स्थित कटरा बक्कस में रहने लगीं। मंगलवार शाम करीब पांच बजे शादाब दोस्तों के साथ नूरपुर बेहटा प्लॉट देखने गए थे। लौटते समय शादाब इंदिरा नहर में नहाने के लिए उतरे, लेकिन बहाव तेज होने से डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाशने का प्रयास किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। इंस्पेक्टर गोसाईंगंज बृजेश चंद तिवारी ने बताया कि बुधवार को एसडीआरएफ की मदद से शादाब की नहर में तलाश कराई जाएगी।