फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रॉपर्टी डीलर ने दोस्त को थार से कुचला, गंभीर

Wed, 15 Jan 2025 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
जख्मी गोलू।
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई इलाके में शनिवार रात उधारी की रकम मांगने पर दो प्राॅपर्टी डीलर दोस्तों में विवाद हो गया। रकम मांगने से चिढ़े ओमनगर निवासी स्वप्निल सोनी ने रायबरेली के बछरावां निवासी गोलू गुप्ता को थार से दो बार कुचल दिया। गोलू गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित की बहन सरोज कुमारी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सरोज के मुताबिक काफी समय पहले स्वप्निल ने 5.75 लाख रुपये उधार लिए थे। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे स्वप्निल अपनी थार से गोलू के साथ तेलीबाग स्थित बाजार गया था। वहां बातचीत के दौरान गोलू ने रकम वापस मांगी तो स्वप्निल झगड़ने लगा। विरोध पर उनके भाई को गाड़ी से उतार दिया। जब गोलू सड़क किनारे दुकान से पान मसाला लेने पहुंचा तभी आरोपी ने पीछ से उनके सिर पर रॉड से वार कर दिया।
आरोप है कि इसके बाद हत्या करने के इरादे से गोलू को थार से कुचल दिया। गोलू खुद को संभाल ही रहे थे कि तभी आरोपी ने फिर थार बैक की और उन पर चढ़ा दी। हादसे से अफरातफरी मच गई। घटनास्थल के पास मौजूद पुलिसकर्मियों ने गोलू को पीजीआई के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया। सरोज के मुताबिक भाई की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों प्रॉपर्टी डीलर दोस्तों का दफ्तर पारा के बुद्धेश्वर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें