लखनऊ। पारा के सरोसा निवासी अश्वनी उर्फ सूरज (29) प्रॉपर्टी डीलर थे। रविवार देर रात उनकी मां शांति जब उठीं तो देखा कि सूरज के कमरे का दरवाजा खुला है। वह कमरे में पहुंचीं तो देखा कि सूरज का शव फांसी के फंदे पर लटका है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक सूरज शराब के लती थे। पत्नी शिखा कुछ महीने पहले मायके चली गई थीं। सूरज उन्हें बुला रहे थे मगर वह नहीं आ रही थीं। इसी वजह से सूरज ने खुदकुशी कर ली। सूरज के परिवार में मां शांति, पिता लेखराम, भाई दीपक व एक बहन है।