फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मामूली टक्कर पर थार सवार प्रॉपर्टी डीलर को पीटा

Mon, 28 Jul 2025 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
थार गाड़ी पर ईट पत्थरों से हमला करता युवक।
विज्ञापन
लखनऊ। पारा में रविवार दोपहर बुद्धेश्वर मंदिर के सामने मामूली टक्कर लगने पर विमलेश, इसरार और व दो अज्ञात लोगों ने थार सवार उन्नाव के असोहा निवासी प्रॉपर्टी डीलर धीर यादव व उनके साथी अमन यादव को पीट दिया। आरोपियों ने पथराव कर थार क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, बलवा और पथराव की धारा में एफआईआर दर्ज की है। विमलेश और इशरार को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


प्रॉपर्टी डीलर धीर साथी के साथ बुद्धेश्वर चौराहे से रविवार दोपहर करीब एक बजे उल्टी दिशा में दुबग्गा की ओर जा रहे थे, तभी बुद्धेश्वर मंदिर के सामने पैदल जा रहे विमलेश की थार से मामूली टक्कर हो गई। इससे नाराज विमलेश ने दोनों को रोक लिया और विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विमलेश और उसके साथियों ने ईंट और पत्थर से धीर और अमन को पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने थार के शीशे तोड़ दिए। विमलेश ने थार की चाबी छीन ली और साथियों के साथ मौके से भागने लगा। हालांकि, घटना की सूचना पर पहुंची पारा पुलिस ने विमलेश और इशरार को पकड़ लिया और थाने ले गई। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक आरोपी विमलेश का मामूली रूप से सिर्फ हाथ थार से छुआ था। पीड़ित धीर यादव की तहरीर पर विमलेश, इसरार और दो अज्ञात साथियों पर केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें