फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि सहित 22 बने आईएएस अधिकारी

Mon, 31 Aug 2020 09:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पीसीएस से आईएएस संवर्ग में पदोन्नति का आदेश जारी, अफसरों ने कार्यभार ग्रहण किया, चार वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों का लिफाफा बंद, जांच लंबित होने से फिर रुक गया प्रमोशन
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीसीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी सहित 22 अफसरों को सोमवार को आईएएस संवर्ग में पदोन्नति दे दी गई। केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय (डीओपीटी) की ओर से पदोन्नति की अधिसूचना जारी करने के बाद शासन के नियुक्ति विभाग ने इन अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए। शाम को अधिकारियों ने अपने मौजूदा पदों पर कार्यभार भी ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन


पीसीएस से आईएएस संवर्ग में पदोन्नति के लिए 18 अगस्त को संघ लोक सेवा आयोग में विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक हुई थी। इसमें चयन वर्ष 2019 के लिए रिक्त 26 पदों में से 22 पर पदोन्नति की संस्तुति की गई थी। चार अफसरों के खिलाफ जांच लंबित होने की वजह से उनकी पदोन्नति का लिफाफा बंद रखने का फैसला हुआ था। पिछले चयन वर्षों में भी इनकी पदोन्नति जांच लंबित होने की वजह से नहीं हो सकी थी। आयोग की संस्तुतियों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों मंजूरी दी थी। सोमवार को डीओपीटी ने आयोग की संस्तुतियों पर मुहर लगाते हुए 22 पीसीएस अफसरों की पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए।

विशेष सचिव नियुक्ति धनंजय शुक्ला ने बताया है कि सभी पदोन्नत अधिकारी पीसीएस संवर्ग से मुक्त होकर मौजूदा पदों पर ही आईएएस संवर्ग के वरिष्ठ वेतनमान में कार्यभार ग्रहण करेंगे। अगले आदेश तक वर्तमान पदों पर ही बने रहेंगे।
विज्ञापन

 
इन 22 पीसीएस अधिकारियों की आईएएस संवर्ग में पदोन्नति  

प्रेम प्रकाश सिंह, विशेष सचिव श्रम एवं सेवायोजन
बद्रीनाथ सिंह, विशेष सचिव राज्यपाल
राकेश चंद्र शर्मा, अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल, गोंडा
अंजनी कुमार सिंह, नगर आयुक्त नगर निगम गोरखपुर
राज कुमार-प्रथम, अपर निदेशक पंचायतीराज निदेशालय
डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, विशेष सचिव नगर विकास विभाग
सौम्य श्रीवास्तव, अपर स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली
गरिमा यादव, विशेष सचिव महिला कल्याण
ज्ञानेंद्र सिंह, नगर आयुक्त नगर निगम सहारनपुर
जयशंकर दुबे, विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग
ओम प्रकाश वर्मा, विशेष सचिव खाद्य एवं रसद विभाग
राकेश कुमार मालपानी, अपर जिलाधिकारी (नगर) अलीगढ़
आशुतोष कुमार द्विवेदी, कुलसचिव केजीएमयू लखनऊ
अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मीरजापुर
आनंद कुमार, विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा
जंग बहादुर यादव-प्रथम, उप भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद लखनऊ
मनोज कुमार, विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग
आलोक कुमार, अपर प्रबंध निदेशक यूपी मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन लखनऊ
अजय कांत सैनी, अपर आयुक्त गोरखपुर मंडल
अनिल कुमार यादव, अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद लखनऊ
शीलधर सिंह यादव, अपर आयुक्त लखनऊ मंडल
गिरिजेश कुमार त्यागी, विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग
 
इन पीसीएस अफसरों का लिफाफा बंद
1994 बैच    उदई राम व भीष्मलाल वर्मा
1997 बैच    हरीशचंद्र व घनश्याम सिंह

प्रशासनिक अफसरों के तबादले जल्द
वरिष्ठ पीसीएस अफसरों की आईएएस संवर्ग में पदोन्नति के बाद प्रशासनिक अफसरों के तबादले जल्द ही होने की संभावना है। फील्ड के कई अफसरों की शिकायत के बीच इन अफसरों की पदोन्नति के बाद तबादलों की संभावना बढ़ गई है।
 
पीसीएस एसोसिएशन के नए अध्यक्ष पर निगाहें

पीसीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी आईएएस संवर्ग में चयनित हो गए हैं। ऐसे में अब एसोसिएशन के नए अध्यक्ष पर निगाहें टिक गई हैं। संवर्ग को जल्द से जल्द नए अध्यक्ष का चुनाव करना होगा। लंबे समय से पीसीएस संवर्ग का विधिवत अधिवेशन नहीं हो सका है। ऐसे में नए अध्यक्ष के सामने अधिवेशन करने के साथ नई कार्यकारिणी गठन की जिम्मेदारी होगी। मौजूदा एसोसिएशन के कामकाज पर कुछ सदस्यों ने सवाल भी उठाए थे। सवाल उठाने वालों में दो अधिकारियों का नाम अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदारों में लिया जाना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें