वरिष्ठता सूची का प्रकाशन 25 मार्च को करना है। शिक्षकों का वरिष्ठता क्रमांक मानव संपदा पोर्टल पर 28 मार्च तक अपलोड करना होगा। अनुपयुक्त को अस्वीकार करते हुए वरिष्ठता के आधार पर खाली पदो पर पदोन्नति की कार्यवाही 10 अप्रैल से होगी। विद्यालयवार खाली पदों की सूची ऑनलाइन प्रदर्शित कर पदोन्नति शिक्षकों का पदस्थापना 15 से 20 अप्रैल तक करना होगा। पदोन्नति के बाद कार्यमुक्त व कार्यभार 29 अप्रैल तक ग्रहण किया जाएगा।
पदोन्नति प्राप्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के विवरण को मानव संपदा पोर्टल पर 30 अप्रैल तक देना होगा। उन्होंने यह भी कहा है कि सेवा नियमावली के प्रावधान के अनुसार पदोन्नति से पहले जिला समिति 20 मार्च तक जिन शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई संस्थित है, से संबंधित कार्रवाई की जाए। ताकि पदोन्नति का लाभ वरिष्ठता के आधार पर ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों को मिल सके।
दो नोडल अधिकारी नामित
पदोन्नति से संबंधित कार्यवाही के लिए उप सचिव राजेंद्र सिंह व संयुक्त सचिव मो. अल्ताफ को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इसमें राजेंद्र सिंह को मेरठ, वाराणसी, मिर्जापुर, लखनऊ, गोरखपुर, बस्ती, झांसी, देवीपाटन व मुरादाबाद और मो. अल्ताफ को आजगढ़, कानपुर, सहारनपुर, अयोध्या, चित्रकूट, बरेली, प्रयागराज, आगरा और अलीगढ़ मंडल की जिम्मेदारी दी गई है।
बोर्ड परीक्षा को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किए दिशा निर्देश
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित की जाने वाली वर्ष 2023 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों के सुरक्षित रख-रखाव के लिए इस बार परीक्षा केंद्रों पर प्रधानाचार्य कक्ष को स्ट्रॉग रूम बनाने की जगह इस बार समस्त केंद्रो में एक अलग कक्ष को स्ट्रॉग रूम बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इस स्ट्रांग रूम और इसमें प्रश्नपत्रों को रखे जाने वाली डबल लॉक युक्त आलमारी की 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक का यह दायित्व होगा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र का भौतिक निरीक्षण कर वहां परीक्षा प्रारंभ होने से पहले व्यवस्था का पालन कराएं। साथ ही अन्य छोटे-बड़े बिंदुओं को भी दिशा-निर्देशों में व्यापक रूप से बताया गया है।