फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर कॉर्पोरेशन के 21 अभियंताओं को पदोन्नति

Sat, 03 Aug 2013 09:20 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन ने 21 अभियंताओं को पदोन्नति देते हुए इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


प्रोन्नत आठ मुख्य अभियंताओं में सात इलेक्ट्रिकल व मैकेनिकल तथा एक सिविल इंजीनियर हैं। 13 अधिशासी अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता के पद पर प्रोन्नति मिली है।

गुरुवार को विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में जुलाई 2013 से जून 2014 के बीच रिटायरमेंट से खाली होने वाले लगभग 50 मुख्य अभियंता तथा 70 अधीक्षण अभियंता के पदों के लिए अभियंताओं का चयन किया गया। साथ ही जुलाई में रिक्त हुए 21 पदों पर तैनाती कर दी गई।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता से मुख्य अभियंता के पद पर प्रोन्नत किए गए सिविल के राकेश त्रिवेदी को पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लखनऊ में तैनाती मिली है।

किसको क्या मिला?
बिपिन बिहारी श्रीवास्तव को शक्ति भवन सचिवालय में अपर सचिव - द्वितीय, अशोक हरित को पश्चिमांचल वितरण निगम मेरठ, अशोक कुमार गुप्ता को रेस्पो लखनऊ, कमलेश चंद्र एवं अनिल कुमार शर्मा को मध्यांचल वितरण निगम लखनऊ, रत्नेश्वर प्रसाद सिंह एवं प्रमोद कुमार सिंह को पूर्वांचल वितरण निगम वाराणसी में तैनात किया गया है।

पदोन्नत अधीक्षण अभियंताओं में उमाकांत रावत को दक्षिणांचल वितरण निगम आगरा, राधारमण को ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन, नरेंद्र अग्रवाल, शुभ चंद्र झा, सतेंद्र कुमार सक्सेना एवं संतोष कुमार तिवारी को मध्यांचल लखनऊ, बंशीधर पांडेय, अतुल कुमार राय, दयाराम चौधरी एवं अखिलेश कुमार श्रीवास्तव को पूर्वांचल वाराणसी, अरविंद किशोर को वाणिज्य एवं ऊर्जा लेखा लखनऊ, राकेश कुमार एवं देवेंद्र सिंह को दक्षिणांचल निगम आगरा में तैनाती मिली है।
इसके अलावा पावर कॉर्पोरेशन मुख्यालय पर अपर सचिव- द्वितीय के पद पर तैनात राम विशाल पांडेय का तबादला करते हुए अपर सचिव प्रथम बनाया गया है।
राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के महासचिव ओम प्रकाश पांडेय ने पदोन्नतियों का स्वागत करते हुए प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल तथा प्रबंध निदेशक एपी मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन


पांडेय ने मांग की कि उत्पादन निगम तथा जल विद्युत निगम में भी शीघ्र डीपीसी की जाए और पावर कॉर्पोरेशन में अधिशासी अभियंता के पदों पर भी चयन किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें