यूपी पुलिस के दरोगाओं को प्रोन्नति से इंस्पेक्टर बनाए जाने की प्रक्रिया में इस बार 359 दरोगा लाभान्वित होंगे।
पुलिस भर्ती बोर्ड के अफसरों के अनुसार इस बार प्रोन्नत होने वालों में 1990 बैच के भी कुछ दरोगा शामिल हैं। इसके अलावा 1994 बैच के दरोगा हैं।
दोनों बैच के कुल 359 दरोगा वरिष्ठता के आधार पर प्रोन्नति पाएंगे। इससे पहले पिछले वर्ष लगभग 2300 दरोगाओं को प्रोन्नति देकर इंस्पेक्टर बनाया गया था।
उन्हें इंस्पेक्टर पद पर प्रोन्नति देने के मामले में आला अफसरों के निर्देश पर तेजी लाई गई है।
दरअसल, पुलिस की विभिन्न शाखाओं में निरीक्षकों की कमी चल रही है। इसी वजह से कई जांच एजेंसियों में मामलों की तफ्तीश प्रभावित होने लगी थी।