फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून बदहाल पर यूपी पुलिस में बंपर प्रमोशन

Thu, 26 Jun 2014 09:59 AM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में कानून-व्यवस्था बदहाल है लेकिन सरकार ने बड़े पैमाने पर अफसरों की प्रोन्नति का निर्णय लिया है। यह किस आधार पर है? इसका जवाब सरकार ही दे सकती है।
विज्ञापन


बहरहाल यूपी पुलिस के 150 इंसपेक्टर जल्दी ही डीएसपी के पद पर प्रोन्नत कर दिए जाएंगे। इसके लिए औपचारिक कवायद शुरू हो गई है।

शासन ने इसके लिए डीजीपी एएल बनर्जी को कहा है कि वह आवश्यक प्रस्ताव बनाकर गृह विभाग को भेजें। गृह विभाग से लोक सेवा आयोग भेजेगा।

जिसके बाद विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक आयोजित कर प्रोन्नति प्रदान की जाएगी।
Trending Videos

तैयार होगी 450 अफसरों की सूची

इन 150 पदों के लिए कम से कम 450 इंस्पेक्टरों के नाम विचार के लिए भेजे जाएंगे।

अभी तक कुल 50 पदों पर प्रोन्नति होनी थी, लेकिन वरिष्ठता सूची का निर्धारण होने के बाद यह पद बढ़ गए हैं और अब इसी क्रम में डीजीपी द्वारा सूची बनाकर भेजी जानी है।

डीजीपी मुख्यालय के अधिकारियों की मानें तो यह प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है और इसे जल्दी ही शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

कानून-व्यवस्‍था पर हो रही निंदा

पुलिस विभाग अधिकारियों के प्रमोशन की कवायद में जुटा है, जिसे सरकार की मंजूरी मिलनी तय मानी जा रहा है।

वहीं प्रदेश में कानून-व्यवस्‍था पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि जारी विधानमंडल सत्र में प्रदेश की कानून-व्यवस्‍था पर विपक्ष लगातार सरकार को घेरता रहा है। जिस पर सरकार बचाव की मुद्रा में हैं।

हालांकि कानून-व्यवस्‍था को लेकर मुख्यमंत्री अखिलेश ने कई अफसरों के तबादले किए हैं लेकिन वह भी इस पर बचाव की मुद्रा मे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें