लखनऊ। सरोजनीनगर से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए हफ्तेभर पहले किए गए वादे को शनिवार को पूरा किया। बीती 22 अगस्त को खुशहालगंज मंडल में आयोजित ‘चाय पर चर्चा’ के दौरान मिले आवेदनों का संज्ञान लेते हुए उन्होंने 29 अगस्त को सभी 25 आवेदनों का निस्तारण कर दिया।
शनिवार को मंडल अध्यक्ष दल बहादुर सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में 20 मेधावी छात्र-छात्राओं को निशुल्क साइकिलें दी गईं। साथ ही विशाल श्रीवास्तव, बबलेश, राजीव शुक्ला, उत्कर्ष तिवारी और उमेश पाल सहित 5 जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता राशि सौंपी गई। 20 नई सोलर लाइटों को मंजूरी दी गई है, जिन पर जल्द काम शुरू होगा। पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए स्वीकृत 5 हैंडपंपों की स्थापना का कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। डॉ. सिंह ने कहा कि ‘चाय पर चर्चा’ महज संवाद का जरिया नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं के समयबद्ध और संवेदनशील समाधान का माध्यम है। जनता की जरूरतों पर तत्काल कार्रवाई करना ही सच्ची जनसेवा है।