फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ में 31 जुलाई के कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार मेला
विज्ञापन


अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में रोजगार मेला सुबह 10 बजे।

जयंती

नवयुग कन्या महाविद्यालय में प्रेमचंद और तुलसीदास जयंती पर गोष्ठी राजेंद्र नगर स्थित स्कूल कैंपस में सुबह 11 बजे।

कैफी आजमी एकेडमी की ओर से प्रेमचंद जयंती पर सेमिनार निशातगंज स्थित एकेडमी भवन में शाम 4 बजे।

लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से तुलसीदास जयंती पर लोक चौपाल इंदिरानगर स्थित ईश्वरधाम मंदिर परिसर में शाम 6 बजे।

डेमोक्रेटिक इंडिया फाउंडेशन की ओर से मोतीमहल लॉन सभागार में प्रेमचंद जयंती कार्यक्रम शाम 4 बजे।

रामलीला समिति ऐशबाग की ओर से तुलसी जयंती पर रामलीला मैदान में भंडारा दोपहर 12 बजे।

मोक्ष सप्तमी

जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव पर मोक्ष सप्तमी डालीगंज स्थित जैन मुख्य बड़ा मंदिर में सुबह 11 बजे।

पदयात्रा

तलवार दंपती की ओर से जनसंख्या नियंत्रण अभियान के तहत उल्टी पदयात्रा हजरतगंज चौराहा पर सुबह 11 बजे।

बैठक

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक दारुल शफा बी ब्लॉक कॉमन हाल में शाम 4:30 बजे।

खेल

जिला फुटबॉल लीग दिलकुशा ग्राउंड में शाम चार बजे से।

अखिलेश दास टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट बीबीडी यूनिवर्सिटी में सुबह नौ बजे से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें