फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नाराज 150 दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बुद्धेश्वर मंदिर में सजी दुकानों में मंगलवार रात से बिजली बंद हो जाने से नाराज लगभग 150 दुकानदारों ने बुधवार शाम को मंदिर परिसर में बने जिला प्रशासन के कैंप कार्यालय में लेखपाल का घेराव कर प्रदर्शन किया। बुद्धेश्वर विकास महासभा के अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि मेले में सैकड़ों दुकानें लगती हैं। दुकानदारों का आरोप था कि मेले में सोमवार तक बिजली मिल रही थी। मंगलवार शाम से बंद कर दी गई। प्रदर्शन के चलते लेखपाल आनंद श्रीवास्तव कार्यालय छोड़कर चले गए। इसके बाद राजेश शुक्ला के समझाने पर लगभग दो घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें