फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस वीक का विस्तृत कार्यक्रम जारी, 13 से शुरुआत, 14 को मुख्यमंत्री करेंगे सम्बोधित

Tue, 20 Nov 2018 01:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी आईएएस एसोसिएशन ने सोमवार को आईएएस सप्ताह का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया। इसके मुताबिक 13 दिसंबर को वीक शुरू होने के साथ ही 14 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के पास लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश भर के अफसरों से एक साथ मुखातिब होने का यह बड़ा मौका होगा।

विज्ञापन


एसोसिएशन के सचिव आलोक कुमार की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार वीक के पहले दिन अफसरों के बच्चों व परिवार के लिए फोटोग्राफी, पुष्पसज्जा, सामान्य क्विज, पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिताएं होगी। शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। दूसरे दिन 14 को मुख्यमंत्री विधानभवन के तिलक हाल में सम्मेलन को संबोधित करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री अफसरों को अपने सरकारी आवास पर दोपहर का भोज देंगे और शाम को सर्विस डिनर व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा।

15 दिसंबर को एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीर कुमार की अध्यक्षता में वार्षिक आमसभा की बैठक में संवर्ग से जुड़े विषयों पर चर्चा के अलावा नई कार्यकारिणी के चयन की कार्यवाही होगी। शाम को राज्यपाल राम नाईक राजभवन में रात्रि भोज देंगे और शाम को सांस्कृतिक संध्या होगी।
विज्ञापन


आखिरी दिन को आईएएस इलेवन व आईपीएस इलेवन के बीच पंडित अटल बिहारी वाजपेयी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट मैच होगा। शाम को सर्विस एट होम के साथ वार्षिक आयोजन संपन्न होगा।

विज्ञापन

वरिष्ठ अफसरों को दी जिम्मेदारी

अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश कुमार अवस्थी को फोटोग्राफी कंपटीशन, अपर मुख्य सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन दीपक त्रिवेदी को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के सम्मेलन, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल व सचिव मुख्यमंत्री मृत्युंजय कुमार नारायण को मुख्यमंत्री आवास पर अधिकारियों के लंच की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद को सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास राजेश कुमार सिंह को आईएएस व आईपीएस इलेवन के बीच क्रिकेट मैच की जिम्मेदारी दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें