लखनऊ महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले 19वें युवा महोत्सव में बुधवार को रिमिक्स डांस, फिल्मी नृत्य एकल एवं लोकनृत्य की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कोरियोग्राफर ऋचा आर्या एवं अयान रहमान ने नृत्य के प्रतिभागियों को नृत्य से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
देर शाम हुई रिमिक्स डांस प्रतियोगिता में रिदिमा श्रीवास्तव ने जय हो..., जतिन कुमार ने ईश्क वाला लव.., आयुष मौर्या ने बप्पा मौरिया.., सोनू कुमार ने नाजूक-नाजूक गाने पर मनमोहक नृत्य करके दर्शकों की तालियां बटोरी।
फिल्मी नृत्य एकल में आजम खान ने रिश्तों का मांजा.., गुनगुन गुप्ता ने गन्दी बात.., पूजा चोपडा ने नमक ईश्क का.., मुस्कान ने ढाई श्याम रोक लई गाने पर नृत्य करके निर्णायकों को मुग्ध कर दिया।
लोकनृत्य एकल में ख्वाहिश भाटिया ने हुल्ले हुलारे.., अन्वेषा गुप्ता ने मेंहदी.., खवाहिश मसान ने कालबेलिया नृत्य पर जोरदार परफॉर्मेंस दी
युवा महोत्सव के संयोजक मयंक रंजन के मुताबिक 23 नवम्बर से सभी प्रतियोगितायें लखनऊ महोत्सव के मुख्य पंडाल में आयोजित की जायेंगी।