लोक गायिका रीना टंडन एवं सखियों ने सुहाग व
सुहागिनों के पर्व करवा चौथ पर किरन समाजसेवी संस्थान की ओर से अलीगंज के
बीएसएनएल गेस्ट हाउस में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में लोकगीतों की बयार
बहाई।
शुरुआत ‘गंगा मैया में जब तक पानी रहे, मेरे सजना तेरी जिंदगानी रहे’ गीत
से की। इसके बाद गायिका ने ‘सौ साल पहले मुझे तुझसे प्यार था’, ‘मैं बलम
वही लूंगी जो हो महलो वाला’, ‘मुझे नौ लक्खा मंगा दे रे ओ सइंया दीवाने’,
‘मैं जालिम चोर बजनी बिछिया लायी’ सहित तमाम गीत सुनाए, जिसे गेस्ट हाउस
में मौजूद महिलाओं ने तालियां बजाकर अपनी पसंदगी का इजहार किया।
लोक गायिका संग हारमोनियम पर मो. अनवर, ढोलक पर अरुण त्रिपाठी और पैड पर
मनोज ने संगत की। कार्यक्रम में संस्थान की अध्यक्ष किरन दीक्षित,
इतिहासकार योगेश प्रवीन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।