फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशहाल जीवन का आधार है आस्था

Tue, 12 Nov 2013 09:57 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से रजनी खंड के सेक्टर-3 में आयोजित श्रीमद् प्रज्ञा पुराण कथा के दूसरे दिन शांतिकुंज हरिद्वार की ब्रह्मवादिनी बहनों की टोली ने जीवन को सुखमय बनाने के तरीके बताए।
विज्ञापन


नायिका सुशीला ने व्यक्ति, परिवार और समाज की वर्तमान समस्याओं के समाधान, जीवन को सुखमय बनाने के तरीकों व खुशहाली लाने की विधियां बताईं।

उन्होंने समाज में फैली अनास्था एवं अज्ञानता को समस्याओं का मूल कारण बताया। ध्यान रहे कि प्रज्ञा पुराण की रचना पं. श्री राम शर्मा आचार्य ने की है।

टोली रक्षक बाल रूप शर्मा ने बताया कि मंगलवार शाम दीपयज्ञ व बुधवार सुबह नौ कुंडीय गायत्री यज्ञ संग कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजन का संचालन कार्तिकेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें