फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवेशन में छलका इनका दर्द

Sat, 07 Dec 2013 11:00 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
फेडरेशन ऑफ यूपी पेंशनर्स एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में वरिष्ठ नागरिकों व पेंशनरों का दर्द छलक पड़ा।
विज्ञापन


वरिष्ठ नागरिकों ने शासन से जारी नियमावली का पालन नहीं होने से हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाया।

कहा, इससे रिटायरमेंट के बाद उन्हें मौलिक अधिकार नहीं मिल पा रहे हैं। इस मौके पर 80 वर्ष की आयु से ऊपर वाले पेंशनर्स का सम्मान किया गया।
प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यरत 12 सगठनों ने शुक्रवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में एकजुट हुए। एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्व न्यायमूर्ति कमलेश्वर नाथ ने कहा कि पेंशनरों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

शासन से हाल ही में एक लाख रुपये से ज्यादा की चिकित्सा प्रतिपूर्ति न दिए जाने की बात कही गई है। इसका पुरजोर विरोध किया जा रहा है। हाल ही रिटायर होने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को पीपीए नंबर नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन


जिससे उन्हें पेंशन के लिए भटकना पड़ रहा है। महासचिव महेंद्र मिश्र ने कहा कि लंबित मामलों की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजा गया है। समारोह को पूर्व डीजी आइसी द्विवेदी, पूर्व डीआइजी चंद्रहास शुक्ला ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


समारोह में सीतापुर से अवकाश प्राप्त माध्यमिक शिक्षक एवं कर्मचारी संघ, कानपुर से यूपी सेवानिवृत्त शिक्षक समिति, लखनऊ से यूपी जलनिगम पेंशनर्स एसोसिएशन, लखनऊ यूनिवर्सिटी रिटायर्ड टीचर एसोसिएशन, सेवानिवृत्त बेसिक शिक्षक संघ सीतापुर, पीपीएस रिटायर्ड ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें