फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी तुम मुझे मिलो तो सुनाऊं यह दास्तां...

Wed, 11 Dec 2013 09:41 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला पीजी कॉलेज में मंगलवार को ‘‘इला कौल कमल सृजन पीठ’’ के तत्वावधान में गठित संगीत क्लब, नृत्य क्लब एवं विद्यालय के गृहविज्ञान विभाग के अंतर्गत हुईं प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने कला का अनूठा जादू बिखेरा।
विज्ञापन


इसमें कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मुंतहा फातिमा, बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान महिमा तिवारी, बीए तृतीय वर्ष, तृतीय स्थान साक्षी पांडेय, बीएससी तृतीय वर्ष को दिया गया।

मुंतहा फातिमा के गीत ‘‘कभी तुम मुझे मिलो तो सुनाउं यह दास्तां- नहीं मिलता है, जहां में मुझे उनसा मेहरबां’ लोगों खूब सराहा। कत्थक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मुस्कान सोनकर, द्वितीय स्थान आयुषी रस्तोगी, तृतीय स्थान यशिका एवं सांत्वना निधि गुप्ता, रुचि दीक्षित एवं लक्ष्मी भारती को प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, फ्लावर डेकोरेशन पर छात्राओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर शिक्षक भी मौजूद थे। सभी ने छात्राओं की प्रस्तुतियों को सराहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें