ललित कला अकादमी क्षेत्रीय केंद्र में चल रहे बहु माध्यम कला शिविर के तहत
सोमवार को ’टॉकिंग थ्रू फ्रेस-सिनेमा एंड पेंटिंग’ विषय सुप्रसिद्ध फिल्म
स्कॉलर प्रो. संजय मुखोपाध्याय ने सिनेमा और पेंटिंग की बारीकियों से अवगत
कराया।
जाधवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता के फिल्म अध्ययन विभाग में तैनात
प्रोफेसर ने बताया कि सिनेमा किस तरह आकर्षक पेंटिंग के माध्यम से और भी
आकर्षक हो जाता है।
व्याख्यान में वरिष्ठ कलाकार जय कृष्ण अग्रवाल सहित
अनेक कला छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।