केडी सिंह बाबू स्टेडियम में दस हजार बच्चों ने 'एक सुर एक ताल' में गीत गाकर सबका मन मोह लिया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी वहां मौजूद थे।
इस कार्यक्रम का आयोजन माध्यमिक शिक्षा विभाग और मुंबई की एक निजी संस्था द्वारा किया गया।
सुबह 9.30 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में शहर के 50 स्कूलों के 10 हजार बच्चों ने भाग लिया। इन बच्चों को एक हफ्ते की ट्रेनिंग दी गई थी।
कार्यक्रम में बच्चों ने हिंदी के गीत ये दुनिया एक बगीचे की तरह, धन धान्य पुष्प भरी वसुंधरा ये हमारी, नमन करो, सुनाया। उसके बाद बांग्ला में भारोतेरी माटीर घोरे गाकर माहौल खुशनुमा कर दिया।
कार्यक्रम का समापन वैष्णव जन तो से हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भले ही देश में कई बोलियां बोलीं जाती हैं, खानपान अलग है लेकिन एकता ही हमारी पहचान है। मुख्यमंत्री के साथ उनके बच्चे भी आए थे।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)