फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्दा मॉडलों ने रैंप पर किया कैटवॉक

Fri, 30 May 2014 08:51 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मंच पर ही इतराता गगनचुंबी न्यूयॉर्क, साथ में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के साथ बजते एआर रहमान का धूम मचाता गाना जिया रे जिया..।
विज्ञापन


रंग-बिरंगे परिधानों संग इठलाती-बलखाती एक से बढ़कर एक उम्दा मॉडलों ने रैंप पर कैटवाक कर शाम यादगार बनाई।

24 मई से असमां हुसैन इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की ओर से न्यूयॉर्क थीम पर चल रहे फैशन फेस्टिवल-2014 के ग्रैंड फिनाले में बृहस्पतिवार को धूम मची।
विज्ञापन


फिनाले में एआईएफटी के फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड ईयर के छात्राओं के बनाए गए डिजाइन थीम के साथ उतरे। अमीरा हुसैन की टीम ने डांस पर धमाल मचाया।

उसके बाद यहां पाप आर्ट पर तृतीय वर्ष की छात्राओं ने कलेक्शन दिखाए। सेकेंड ईयर की छात्राओं ने न्यूयॉर्क फ्लैग, कलर्स ऑफ न्यूयार्क, इंडो वेस्टर्न, रेन्बो कलेक्शन मंच पर उतारे।
विज्ञापन


जजों ने 23 नंबर बैच को मिस एआईएफटी चुना। इसके अलावा देर रात तक जज बेस्ट मॉडल, बेस्ट फैशन, बेस्ट डिजाइन भी चुने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें