अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने मंगलवार को दारुलशफा के बी-ब्लाक कॉमन हाल में महिला सम्मेलन का आयोजन किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि व राष्ट्रीय अध्यक्ष शीला भटनागर ने समुदाय की महिलाओं को एकजुट होकर खुद का उद्योग स्थापित करने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को 50 फीसदी का आरक्षण सभी जाति व वर्ग में दिया जाए। इससे पूरे समाज में भ्रष्टाचार कम होगा। कार्यक्षमता में भी काफी हद तक सुधार होगा।