फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभ वाले बैंकों की कमाई से चलेंगे घाटे वाले बैंक

Wed, 07 Aug 2013 11:51 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
रिजर्व बैंक द्वारा नए कारोबार पर रोक से प्रभावित 16 जिला सहकारी बैंकों को लाभ वाले बैंकों के मुनाफे से चलाया जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को उप्र को-ऑपरेटिव बैंक की उच्चस्तरीय बैठक में यह फैसला किया गया। साथ ही सहकारी बैंकों को व्यावसायिक तर्ज पर चलाने के लिए भी तमाम योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि 2012-13 में सहकारी देयों की वसूली 68.25 प्रतिशत रही, जो विगत 15 वर्षों की तुलना में ज्यादा है। इसी प्रकार वर्ष 2012-13 में 4872.88 करोड़ रुपये का फसली ऋण वितरण किया गया, जो निर्धारित लक्ष्य का 114.25 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ताओं को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मुहैया कराने के लिए सहकारी बैंकों को ऑनलाइन करने का फैसला किया गया है।
सरकार देगी गारंटी
लाभ वाले बैंकों से लिए गए धन से प्रदेश को-ऑपरेटिव बैंक मुख्यालय पर एक कोष स्थापित किया जाएगा। इससे इन 16 जिला सहकारी बैंकों को बतौर ऋण मदद दी जाएगी।

इस ऋण पर लगने वाला ब्याज सरकार देगी। साथ ही पैसा देने वाले बैंकों को उनके धन की सुरक्षा की गारंटी भी सरकार देगी। बैठक में प्रदेश को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष फतेहबहादुर सिंह, प्रमुख सचिव देवाशीष पण्डा, अपर आयुक्त वीडी मिश्र शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें