फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाषा विवि में भी होगी प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस" की नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस पद पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए सोमवार को विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यपरिषद बैठक में प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया गया।
विज्ञापन

कार्यपरिषद सदस्यों ने अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के निर्देशन में प्रक्रिया से संबंधित विषय की मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करने के लिए समिति के गठन को मंजूरी दी। प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस के तहत विषय विशेषज्ञ विवि में बतौर शिक्षक छात्र-छात्राओं व्यावहारिक शिक्षा के बारे में जानकारी देंगे। कार्यपरिषद ने चल रहे निमार्ण कार्यों की गुणवत्ता परखने के लिए प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग सेल के गठन को मंजूरी भी दी। इसके अतिरिक्त नए कुलपति के चयन के लिए कार्यपरिषद नॉमिनी सदस्य के नाम को भी अनुमोदन दिया गया। बैठक में कुलपति प्रो. जेपी पांडेय, प्रो. जयशंकर पांडे, प्रो. पंड्या, प्रो. ललिता राव, कुलसचिव महेश कुमार, वित्त अधिकारी साज़िद आज़मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें